Wednesday, 2 June 2021

तू जिद्द कर....

 

तू जिद्द कर.

तू जिद्द कर अपनी जिंदगी को खुद के हिसाब से बदलने की,

तू जिद्द कर मेहनत और भाग्य से खुद के सपनो को हकीकत में बदलने की,

तू जिद्द कर कुछ कर गुजरने की,

तू जिद्द कर धरती से आंसमां कि ओर बढ़ने की,

तू जिद्द कर नदियों के रास्ते बदलने की,

तू जिद्द कर पहाड़ तोड़कर रास्ते बदलने की,

हाँ तू जिद्द कर अपने जागते हुए सपनो को पूरा करने की,

तू जिद्द कर खुद पर यकीं करने की हर मुश्किल आसान होगी तेरी,

तू अपनी जिद्द पर अडिग रह मुश्किल तेरे जिद्दी सपनों से बड़ी नही,

तेरी जिद्द और तेरा विश्वास अगर अटल हैं, तू बस अपनी मंजिल पर नजर रख,

तेरी जिद्द के आगे इससे रास्ता हो जाता सरल हैं।

तू जिद्द पर अड़ तो सही, सब होगा हासिल तू हिम्मत कर तो सही,

खुल जायेंगे सभी रास्ते, तू रुकावटों से जिद्द करके लड़ तो सही, तू जिद्द करके हिम्मत कर तो सही।।  

                              -डॉ श्रवण बघेल

No comments:

Post a Comment