Wednesday, 2 June 2021

क्या सही है तू....

 

क्या सही है तू....

यूँ खोज स्वयं को स्वयं में क्या यही है तू, 

यूँ खोज स्वयं को स्वयं में क्या यही है तू, 

स्वयं को पूछ यह बात बारम्बार, 

क्या सही है तू ? क्या कमी है, सब तो यही है,

फिर क्यों दुखी है तू? तुझे ज़माने की सोच से क्या?

अपनी सकारात्मक सोच से अपना संसार बना,

लड़ना भी है तो स्वयं से लड़,

क्योंकि स्वयं को हराता और जीतता, स्वयं ही है तू,

स्वयं को पूछ यह बात बारम्बार, क्या सही है तू ? 

तुझे आंकना है स्वयं को, तुझे मापना है स्वयं को, 

तुझे आंकना है स्वयं को, तुझे मापना है स्वयं को, 

फिर जीत कर दिखाना है तुझको और कहना है सबको की...

हाँ यही हूँ मैं, 

लेकिन फिर भी स्वयं को पूछता रहना है तुझको 

क्या सही हूँ मैं ? हाँ यही हूँ मैं....

                             -डॉ श्रवण बघेल “गुरु भाई”

No comments:

Post a Comment